फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छुट्टी के दिन वसूली के लिए बकायेदारों के यहां दस्तक दी

Mon, 25 Dec 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। ऋण की वसूली करने के लिए बैंक अधिकारियों ने छुट्टी के दिन भी बकायेदारों के यहां दस्तक दी। बैंक की विभिन्न शाखाओं द्वारा बांटे गए ऋण की वसूली करने के लिए शासन के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देशों पर बैंक अधिकारी छुट्टी के दिनों में भी बकायेदारों के यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

आर्यावर्त बैंक मुख्य शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक अभिकांत, शाखा प्रबंधक अशोक नामदेव, सहायक प्रबंधक अरुण द्विवेदी, आकांक्षा गुप्ता, कैशियर अरविंद वर्मा ने शनिवार एवं रविवार को बैंक शाखा क्षेत्र से संबद्ध अंडा, बस्ती, लौना सहित करीब आधा दर्जन गांवों में पहुंचकर संबंधित बकाएदारों के घरों पर दस्तक दी। बैंक अधिकारियों ने अवकाश के इन दो दिनों में करीब 25 लाख रुपए की ऋण वसूली की। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक शाखा द्वारा बांटे गए करीब पौने छह करोड़ रुपए ऋण वसूली की जानी अभी भी शेष है।
वसूली के लिए संबंधित बड़े बकाएदारों को नोटिस भी दिए गए हैं और उनकी सूची भी तैयार कर चस्पा कराई गई है, इसके बावजूद बड़े बकायेदार ऋण जमा करने के नाम पर उदासीन दिख रहे हैं। उन्होंने बड़े बकायेदारों को चेताते हुए कहा, यदि शीघ्र ही ऋण जमा नहीं किया तो उच्चाधिकारियों के निर्देशन में आरसी से लेकर कुर्की तक की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैंक शाखा प्रबंधक ने ऐसे सभी बड़े बकाएदारों से बैंक की कार्रवाई से बचने के लिए शीघ्र ही अपना ऋण जमा कर समय से बैंक खाते का संचालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें