फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा (जालौन)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा छह की किशोरी छात्रा से युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा का डॉक्टरी परीक्षण कराकर पुलिस ने युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा का कहना है कि युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का दीपक उसके घर पहुंचा। उसके भाई के बारे में पूछताछ की। युवक के घर में कुआं पूजन का कार्यक्रम था। उसने बताया कि भाई घर पर नहीं है। इसके बाद वह घर के अंदर आ गया। किशोरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवक ने उससे दुष्कर्म किया है। इसके बाद भाग गया। किशोरी ने आपबीती पिता को सुनाई। पिता ने थाने में शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक के खिलाफ किशोरी के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें