फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पंजा प्रतियोगिता में किशन ने बाजी मारी

Tue, 05 Sep 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। नगर के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर छात्रावास के परिसर में पंजा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में किशन तिवारी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से शरीर का स्वास्थ्य एवं मानसिक रूप से युवा विकसित होते हैं। प्रतियोगिता में शेखपुर गुढ़ा के प्रेमपाल और पुखरायां के किशन तिवारी के बीच मुकाबला की शुरुआत हुई। अपने पंजे की मजबूती दिखाकर किशन तिवारी ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला किसान नगर कानपुर देहात के आशीष कुमार और उरई के अभिषेक कुमार के बीच हुआ। जिसमें आशीष कुमार ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

इसी क्रम में कागजी पुरा के आसिफ पठान और उरई के अभिनय के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें अभिनय ने आसिफ को पटखनी दी। इसकी के साथ कालपी के राहुल यादव और उरई के गौरव के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें गौरव ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सभासद निजाम, सभासद पप्पू, जितेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें