फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान में चोरी का प्रयास, युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। किराने की दुकान में चोरी का प्रयास करते युवक को लोगाें ने पकड़ लिया। गांव के लोगों ने पिटाई करने के बाद पुुलिस के सुपुर्द कर दिया। इलाकाई लोगों ने पुलिस को बताया कि पकड़ा गया युवक चार बार पहले भी किराने की दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। वहीं पुलिस का कहना है कि दुकान मालिक से तहरीर लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

रेढऱ थाना क्षेत्र के ग्राम खकसीस में कमलेश गुप्ता की किराने की दुकान है। मंगलवार रात करीब एक बजे गांव का युवक दुकान में घुसकर चोरी का प्रयास करने लगा। तभी कमलेश गुप्ता के पुत्र की आंख खुल गई। उसने युवक को सामान समेटते देख शोर मचा दिया। तब तक पास पड़ोस के लोग आ गए। लोगों ने उसे रस्सी से बांधकर पीट दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। वह उसे थाने ले आई। इलाकाई लोगों ने बताया कि युवक किराने की दुकान में पहले भी चोरियां करते हुए पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें