फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सीएम चेहरे पर केशव और स्वतंत्रदेव के अलग-अलग सुर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बुंदेलखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के बड़े नेताओं के बीच मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अलग-अलग बयान सामने आए हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कमल के फूल को चेहरा बताया, जबकि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया। इन विरोधाभासी बयानों से पार्टी में मतभेद की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन




केशव प्रसाद मौर्य ने 24 नवंबर को उरई दौरे पर 2027 चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से वापसी का दावा किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर किसी नेता का नाम नहीं लिया था। इसके बाद बुधवार को माधौगढ़ पहुंचे स्वतंत्रदेव सिंह ने सीएम चेहरे पर पूछे गए सवाल के जवाब में योगी जी और कौन कहा। उनके इस बयान को केशव मौर्य के बयान का जवाब माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहले कह चुके हैं कि कौन क्या है, सबको पता है।

इधर, स्वतंत्रदेव सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह बुंदेलखंड से विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कहते दिख रहे हैं। उनके इस बयान से बुंदेलखंड की किसी सीट से उनकी संभावित दावेदारी की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। चरखारी विधायक बृजभूषण सिंह राजपूत से विवाद के बावजूद स्वतंत्रदेव सिंह उनके चाचा के त्रयोदशी कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। यह घटनाक्रम भी क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरणों से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें