फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया डाल रहे युवक की करंट से मौत

Sat, 16 Jul 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
करंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरसात के मौसम  में बिजली के खंभे से घर में लाइन डाल रहा एक युवक करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके  पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे।   कैलिया थाना क्षेत्र के गांव ब्यौनाराजा निवासी दीनदयाल(30) पुत्र प्रभूदयाल  शनिवार की शाम करीब चार बजे अपने घर के बाहर लगे बिजली के खंभे से घर के लिए लाइन डाल
विज्ञापन


रहा था। वह जिस डंडे से कटिया डाल रहा था वह गीली थी और करंट लगने से वह अचेत हो गया। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को बचाना चाहा लेकिन वह सफल नहीं हो सके और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर

में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इसी गांव की रहने वाली विनीता(25) पत्नी राजेश कुमार अपने घर में कपड़ाें पर प्रेस कर रही थी तभी उसको करंट लग गया इससे वह अचेत हो गई। परिजनाें ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन


करंट लगने से पुजारी की मौत
मंदिर में उतरे करंट की चपेट में आकर पुजारी आकर अचेत हो गया। जब तक ग्रामीण उसे बचाकर अस्पताल ले जाते रास्तें में उसकी मौत हो गई। बांदा के नरैनी कस्बा निवासी सियाराम दास(50) डकोर के सत्संग आश्रम में करीब एक दशक से रहकर पूजा अर्चना करते थे। शनिवार की सुबह करीब चार बजे जब वह  नहाने के बाद मंदिर परिसर में ही बंधे तार पर

कपड़ा फैलाने लगे तो करंट की चपेट में आ गए। सुबह जब ग्रामीण  पहुंचे तो पुजारी को अचेत देखकर उसे अस्पताल ले गए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन मौके पर आए और शव नरैनी बांदा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें