फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत याद आए कर्पूरी ठाकुर

विज्ञापन
दर विधायक को ज्ञापन देते सविता सेन समाज के लोग। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। रविवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कई जगह पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर कहा गया कि बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर अपनी लोकप्रियता की वजह से ही जननायक कहे जाते हैं।
विज्ञापन

अजनारी रोड स्थित कृष्णाधाम सभागार में रविवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने दबे कुचले की मदद के लिए हमेशा संघर्ष किया। आज हम सभी लोगों को उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर उनके सपनों को सकार करना है। इस दौरान समाज के लोगों ने उनसे किसी चौराहे का नाम कर्पूरी ठाकुर के नाम से करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव जयकुमार सेन ने समाज को एकजुट करने पर जोर दिया। अध्यक्षता वृंदावन वर्मा ने की। संचालन श्रवण कुमार ने किया। डॉ जयकुमार ओमरे ने आभार जताया। इस दौरान सीपी सिंह, महेंद्र वर्मा, जगदीश शरण याज्ञिक, हरीशंकर, रामऔतार, रामकिशन, गंगाप्रसाद, रमेश याज्ञिक, राजकुमारी, वीरेंद्र सविता, रानी, मालती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर कर्पूरी ठाकुर की जयंती सपा कार्यालय मे जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इसमें अतर सिंह राठौर, वीरेंद्र यादव, मानसिंह पाल, रामरतन प्रजापति, महेश विश्वकर्मा, सीताराम ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श पर चलकर सपा को मजबूत बनाने की प्रेरणा दी। इस दौरान जमालुददीन, भानू राजपूत, वेद यादव, देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। इसी तरह बिरगुवा बुजुर्ग में कर्पूरी ठाकुर जयंती मनाई गई।
इसमें कपिल यादव, आशीष पटेल, अमरेंद्र, राघवेंद्र, शिवम, अतुल यादव, शिवसिंह, रामनाथ, कृष्णपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उधर कर्पूरी सेेना की ओर से लोधी धर्मशाला में जयंती मनाई गई। इसमें रामजी, शिवनंदन याज्ञिक, मनोज राजपूत, जगदीश शरण, ब्रजमोहन आदि मौजूद रहे। गुलाम मुहम्मद एकेडमी में भी कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। रामपुरा में भी सविता सेन समाज ने जयंती मनाई। सुनील याज्ञिक, संपूर्णानंद, डॉ अवधेश, शिवनरेश, शिवपाल, राकेश, शिवबालक, बृजेंद्र, अशोक, रामेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें