खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एसपी
- फोटो : Archive
उरई। रिजर्व पुलिस लाइन उरई में आयोजित कानपुर जोन की 29वीं अंतरजनपदीय जोनल पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के फाइनल शुक्रवार को खेले गए। पुरुष वर्ग में कानपुर नगर तो महिला वर्ग में जालौन चैंपियन बना।
पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में जनपद जालौन और जनपद कानपुर नगर की टीम आमने-सामने रही। इसमें कानपुर नगर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
वहीं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में जालौन और झांसी की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जालौन की महिला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी एवं क्षेत्राधिकारी लाइन भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक मंडल के सदस्य महेंद्र कुमार पटेल, डॉ. ममता स्वर्णकार, सुरेंद्र कौर, प्रवीण कुमार सक्सेना सहित मुख्य रेफरी कमल सैनी, अनुकल्प सैनी और अभिषेक सैनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।