फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कान्हा ज्वेलर्स पर 10 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के सराफा बाजार स्थित कान्हा ज्वेलर्स के प्रतिष्ठान, घर व कारखाने पर झांसी से आई जीएसटी की छह टीमों ने छापेमारी की। टीम ने सराफ पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है। जांच में 75 लाख रुपये के माल की गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन

कान्हा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर सोनल माहेश्वरी द्वारा राजस्व की चोरी किए जाने की शिकायतें विभाग को मिल रहीं थी। इस पर झांसी से गुरुवार को करीब 12 बजे जीएसटी की छह टीमें शहर के सराफा बाजार पहुंची थी। उन्होंने कान्हा ज्वेलर्स की दुकान, इसके बाद मालिक के घर और कारखाने में भी दबिश दी थी। टीम ने कंप्यूटर, लैपटॉप, खाताबही, बिक्री-खरीद के बिल और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच की थी। प्रारंभिक जांच में कई गड़बड़ियां सामने आई थीं। टीम अपने साथ दस्तावेज सहित अन्य उपकरण ले गई थी। डिप्टी कमिश्नर पुनीत अग्निहोत्री ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कान्हा ज्वेलर्स के ठिकानों से करोड़ों रुपये के राजस्व की चोरी की जा रही है। छापेमारी में 75 लाख के माल में गड़बड़ी मिली है। इस पर दस लाख का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें