फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 98 फीसदी अंक पाकर कामना बनीं जिला टॉपर

विज्ञापन
फोटो- 36 पिता राजाभैया के साथ कामना गौतम। संवाद
विज्ञापन
उरई। सीबीएसई कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में बृज कुंवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर श्रेष्ठता साबित की। विद्यालय की छात्रा कामना गौतम ने मानविकी संकाय में 98 अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। इसके साथ ही स्कूल ने लगातार 10वें वर्ष जिला टॉपर देने का इतिहास बरकरार रखा और बुंदेलखंड टॉप के साथ प्रदेश में भी स्थान बनाया।
विज्ञापन


गणित संकाय में उत्सव पटेल 96.60, व जीवविज्ञान संकाय में कृष्णाराज 95.4, अंक पाकर द्वितीय रहे। तीनों संकायों में स्कूल के छात्रों ने जिला टॉप किया। अन्य मेधावियों में सौम्या पटेल 95.8, कंचन सिंह 95.4, मो. शाद खान 94.2, बृजपाल 94.4, उपासना द्विवेदी 94, अविरल दुबे 93.8, रिया सिंह 93, सुवेबा अंसारी 92.8,अंक शामिल हैं। इस वर्ष 280 परीक्षार्थियों में से 181 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। डायरेक्टर अजय इटौरिया व चेयरपर्सन सुविधा इटौरिया ने सफलता का श्रेय विद्यालय, छात्र व अभिभावकों के पारस्परिक सहयोग को दिया। प्रधानाचार्या सीमा श्रीखंडे ने छात्रों की लगन व एकाग्रता की सराहना करते हुए कहा कि इंटर व दसवीं का परिणाम साबित करता है कि विद्यालय प्रशासन व शिक्षक अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं। इस मौके पर पुरुषोत्तम पुरवार, डॉ. अनुज भदौरिया, देवेश पाठक, गोविंद सिंह, सनी वर्मा, नीरज त्रिपाठी, दीक्षा दूरबार, जावेद सिद्दीकी, सुनील भारद्वाज आदि रहे।
किसान की बेटी कामना बनी जिला टॉपर
उरई। बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल की छात्रा कामना गौतम ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। कामना के पिता राजाभैया किसान हैं और मां नम्रता गृहिणी हैं। कामना ने बताया कि वह रोजाना नियमित पढ़ाई करती थीं और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने कहा कि उनका सपना आईएएस अधिकारी बनकर समाज सेवा करना है। (संवाद)

फोटो- 36 पिता राजाभैया के साथ कामना गौतम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें