फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पर्यटन मानचित्र पर चमक सकती है कालपी की पहचान

विज्ञापन
फोटो - 09 मुख्यमंत्री से मुलाकात करते कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी। संवाद
विज्ञापन
कालपी। क्षेत्र के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर कालपी की धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं विकास का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में विशेष रूप से व्यास मंदिर और सूर्य मंदिर के विस्तार, सुंदरीकरण तथा पर्यटन सुविधाओं के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कालपी सदियों पुरानी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को अपने भीतर समेटे हुए है, लेकिन अपेक्षित विकास न होने के कारण इसे वह पहचान नहीं मिल सकी जिसकी यह हकदार है।

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री से सड़क, घाट, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, पर्यटक सुविधाओं और धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


विधायक और मुख्यमंत्री की मुलाकात के बाद क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले समय में कालपी को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें