कदौरा। स्थानीय गोशालाओं में अनियमितता का मामला कई बार एनजीटी की टीम ने पकड़ा है। इस पर रोक लगाने के लिए अब सीसीटीवी कैमरों से गोशालाओं की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
कदौरा ब्लॉक की 47 गोशालाओं में पांच हजार के करीब मवेशी संरक्षित हैं। प्रधानों और सचिवों की ओर से अक्सर मवेशियों के चारे-पानी से लेकर अन्य व्यवस्थाओं के मामले प्रकाश में आते रहते हैं। ऐसे में ब्लॉक प्रशासन की ओर से गोशालाओं की मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर जोर देना शुरू किया गया है। पंचायत स्तर पर संसाधन जुटाए जाएंगे। ब्लॉक से लेकर मुख्यालय तक रोजाना प्रत्येक गोशाला की सुध ली जाएगी। गोशाला परिसर में गंदगी से लेकर मवेशियों के पीने के पानी तक पर ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय के अधिकारियों की नजर रहेगी।
बीडीओ एमएल यादव ने कहा कि अभी शासन से एक गोशाला में सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश व्याप्त हुआ है। जिसके लिए बड़ी गोशाला चिन्हित की जा रही है। जल्द अन्य गोशालाओं में भी कैमरे लगाए जाएंगे।