फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रकों की अव्यवस्थित कतार से कदौरा-राठ मार्ग पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। सोमवार को कदौरा-राठ मार्ग पर पंडौरा गांव के पास लगभग ढाई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। दोपहर 12 बजे शुरू हुआ जाम चार घंटे तक लगा रहा। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में बसों और वाहनों में फंसे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बेहाल हो गए। कई राहगीरों को तो पीने के लिए पानी तक नसीब नहीं हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, खदानें बंद होने के कारण डंप से मौरंग को भर रहे हैं। इससे रोजाना सैकड़ों ट्रकों की आवाजाही इस मार्ग से हो रही है। सोमवार को डंप के पास जल्दी नंबर लगाने की होड़ में चालकों ने ट्रक आड़े-तिरछे खड़े कर दिए। इससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। देखते ही देखते जाम पंडौरा गांव के पास से शुरू होकर दोनों ओर फैलता चला गया।
जाम में राठ जाने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसें, कारें और अन्य छोटे वाहन फंस गए। बसों में सवार महिलाओं और बच्चों की हालत सबसे ज्यादा खराब हो गई। धूप में प्यास से परेशान छोटे बच्चे रोते-बिलखते रहे। यात्रियों ने बताया कि दोपहर 12 बजे से वे जाम में फंसे हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली। घंटों बाद जब जाम की सूचना प्रशासन तक पहुंची, तब जाकर पुलिस और अधिकारी हरकत में आए। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही ट्रकों को हटवाने का कार्य शुरू किया गया है। वहीं एसडीएम अतुल कुमार ने कहा कि पुलिस को तत्काल निर्देश दे दिए गए थे और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें