फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चुनाव में जरा-सी चूक पर होगी कार्रवाई’

Fri, 02 Oct 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव कराने के लिए तैनात जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा आरओ व एआरओ को भी इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी रामगणेश ने जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान केंद्रों की स्थिति का जायजा लें।
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया में जरा सी चूक होने पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। प्रशिक्षण में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के अधिकार बताए गए। डीएम रामगणेश ने कहा कि किसी के दबाव में कतई काम नहीं करना है।

मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां पर हवा पानी की व्यवस्था के साथ रोशनी, छाया, विकलांग मतदाताओं के लिए रैंप, मोबाइल कनेक्टविटी से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराना है। मतदान स्थल तक पहुंचने का रास्ता भी ठीक है या नहीं इसको भी देखना है।
विज्ञापन


कहीं कोई गड़बड़ी है तो संबधित एसडीएम के साथ अन्य अधिकारियों को अवगत कराएं। साथ ही चेताया कि आचार संहिता का उल्लघन करने वाले प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनकी प्रत्याशिता भी समाप्त की जा सकती है। संजीव कुमार श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें