फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुमकी, मंगलसूत्र व नगदी ले गए टप्पेबाज

Wed, 26 Jul 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
आपबीती बताती पीड़ित महिला। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
जालौन। परिवार के कष्ट दूर करने की बात कहकर दो टप्पेबाजों ने महिला के साथ टप्पेबाजी कर दी। टप्पेबाज उसकी झुमकी, मंगलसूत्र व बैग में पड़े एक हजार रुपये ले गए। पीड़ित महिला ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस का कहना है कि टप्पेबाजों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐदलपुर निवासी बबली देवी पत्नी विमलेश कुमार करीब तीन बजे कोतवाली रोड की तरफ  आ रही थी। तभी सरस्वती मंदिर के सामने दो युवकों ने उसे रोक लिया। युवकों ने महिला से उसके परिवार में अनिष्ट होने और शीघ्र ही उसका परिवार कष्ट में आने की बात कही। इससे महिला डर गई और उनके झांसे में आ गई। युवकों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिसके बाद महिला बेसुध हो गई। उन्होंने महिला की झुमकी, मंगलसूत्र व बैग में पड़े रुपये लिए और भाग गए।

होश में आने के बाद महिला ने कोतवाली में जाकर तहरीर दी। पुलिस का कहना कि टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है। महिला के बताये हुलिये के अनुसार तलाश की जा रही है। तीन माह पूर्व इसी प्रकार दो युवकों ने कोतवाली रोड स्थित सरस्वती मंदिर के पुजारी से अनुष्ठान कराने की बात कहकर टप्पेबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें