फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के बैग से पार किए, जेवर व नगदी

विज्ञापन
कदौरा में कटा बैग दिखाती महिला - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। जोल्हूपुर मोड़ से बबीना आ रही पुलिस कर्मी की पत्नी का बैग काट कर जेवर-नगदी व एक मोबाइल पार कर दिया गया। घर आ कर महिला ने जब बैग देखा तो पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम बबीना निवासी सरोज पत्नी वीरेंद्र सिंह सेंगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति मध्यप्रदेश में सिपाही है, सोमवार को वह अपनी बहन के घर से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही थी, जोल्हूपुर मोड़ से एक डग्गामार आटों में बैठ गई, जबकि उसका बैग चालक ने छत पर रख दिया। जबकि उसने बैग रखने के लिए मना भी किया पर चालक नहीं माना। बबीना आने पर जब वह घर पहुंची तो बैग के एक साइड पर कट का निशान देख बैग खोला तो उसमें रखी सोने की अंगूठी, चांदी की पेटी व तोड़िया, 8 हजार की नगदी सहित एनराइड फोन जिसकी कीमत 18 हजार रुपये गायब थे। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। फिर भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें