फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की भूमि के कब्जों पर गरजेगी जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कोरोना के चलते तीन माह बाद प्रशासन ने सदर तालाब से अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कदौरा कस्बे के बीचों बीच सदर तालाब का क्षेत्रफल अभिलेखों में 2.914 हेक्टेयर है, जो कि लगभग 15 बीघा का है। इसकी आधे से अधिक भूमि पर कब्जा कर लिया है। एक वर्ष पूर्व एक समाजसेवी ने राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण में याचिका दायर कर तालाब को कब्जे से मुक्त कराने की गुहार लगाई थी। जिस पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने डीएम डॉक्टर मन्नान अख्तर को कब्जा हटवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने 7 सदस्यीय टीम गठित कर कब्जे वाले स्थान को चिह्नित करने के साथ 7 फरवरी को नगर पंचायत ने 58 कब्जेदारों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन जब अभियान शुरू होने वाला था तभी लॉकडाउन लग गया। पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है, जल्द अभियान चलाया जाएगा। एसडीएम कौशल कुमार ने डीएम के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें