फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी खनन करते जेेसीबी औैर ट्रैक्टर पकड़ा

विज्ञापन
कोतवाली में खड़ी जेसीबी और मिट्टी लदा ट्रैक्टर। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच(उरई)। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर शाम भदेवरा इलाके मेें मिट्टी खनन को लेकर छापेमारी की। मौके सेे जेसीबी और मिट्टी लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस दौरान तीन लोगों को पकड़ लिया गया। इन पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। मामला खनन विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पांच दिन पहले शासन ने मिट्टी खनन को लेेकर नया आदेश जारी किया है। इसके तहत मिट्टी का खनन सीमित मात्रा में करने के साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना भी जरूरी है। इन आदेशों को धता बताते हुए खनन माफिया बेखौफ खनन कर रहे हैं। सैकड़ों ट्रैक्टर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। मंगलवार देर शाम कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि भदेवरा इलाके मेें मिट्टी का खनन हो रहा हैै। इस पर कोतवाली के दरोगा धर्मेंद्र सिंह ने दल बल के साथ छापेमारी की। यहां जेसीबी से खुदाई हो रही थी। पुलिस ने जेसीबी और मौके पर मिले मिट्टी भरे ट्रैक्टर को जब्त कर कोतवाली में खड़ा करा दिया। दोनों वाहन सीज कर दिए गए। मौके से पकड़े गए तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि खनन विभाग को सूचना दे दी है। आगे की कार्रवाई उन्हीं के अनुसार की जाएगी। एसडीएम अशोक कुमार का कहना है कि शासन के निर्देशों के अनुसार ही मिट्टी का खनन किया जा सकता है। उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें