फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जरगांव ने धामनी को 117 रनों से हराकर जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। क्षेत्र के दीवान महाराज सिंह इंटर कॉलेज जखा के मैदान में आयोजित प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को जरगांव व धामनी के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जरगांव की टीम ने 117 रनों से धामनी को हराकर शानदार जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच पांच छक्के लगाने वाले लोकेंद्र सिंह सेंगर को दिया गया।
विज्ञापन

जरगांव टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 167 रन बनाए। लोकेंद्र सिंह ने पांच छक्के लगाए। इससे दर्शकों में उत्साह बढ़ गया। उन्होंने तालियां बजाकर खिलाडी उत्साहवर्धन किया। इसके बाद खेलने उतरी धामनी की टीम खास अच्छा नहीं कर पाई। उसके सभी खिलाडी 12 ओवर मे मात्र 50 रन बनाकर आउट हो गए। जरगांव टीम के कप्तान धर्मपाल सिंह सेंगर, ध्रुव सेंगर, शिवा तोमर खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें