फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल पर लगा जाम, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
एट(जालौन)। नए साल के पहले दिन कानपुर-झांसी हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर लगे जाम से सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जाम की स्थिति यह थी कि टोल प्लाजा से दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर की दूरी में पूरे दिन जाम लगा रहा। टोल प्लाजा पर अभी भी दो केश लाइनों को चालू रखा गया है, लेकिन इसके बाद भी टोल पर लोगों को जाम से राहत नहीं मिली। वहीं टोल कर्मी दिनभर जाम खुलवाते नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार को भारी ट्रैफिक की वजह से टोल पर एक बार फिर राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा। टोल पर 10 लाइनें हैं, जिनमें 6 लाइनें फास्टैगधारक के लिए सुरक्षित हैं। वाहनों को आने जाने के लिए दो दो लाइनें कैश वाले वाहनों के लिए निर्धारित की गई हैं, लेकिन अधिकांश गाड़ी बिना फास्टैग वाली होने से टोल पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। टोल मैनेजर केके शुक्ला का कहना है कि छूट देने के बाद भी लोग फास्टैग बनवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
वहीं डिप्टी मैनेजर मतीन खान का कहना है कि वाहन चालकों को प्रतिदिन फास्टैग बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टोल पर जाम खुलवाने के लिए दो किलोमीटर पहले से ही कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें