मंगलवार को शाम एक बार फिर अधूरे हाईवे पर एक ट्रक खराब हो गया। जल्दी निकलने के चक्कर में अन्य ट्रक चालकों ने वाहन आड़े तिरछे लगा दिए। जिससे इस मार्ग पर एक बार फिर जाम लग गया। जाम के झाम से राहगीर करीब छह घंटे तक जूझते नजर आए। जाम में कई सवारी वाहन फंसे रहे, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को एक तरफ से निकाल कर जाम खुलवाया।