एट के सोमई गांव में बारिश के पानी से निकलती लोग
- फोटो : ORAI
एट। कस्बे में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश व जल निकासी ना होने के चलते गांव के मोहल्लों में जगह जगह सड़कों में पानी भर गया। इसके साथ ही कई मकानों में भी पानी भर गया। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्राम प्रधान एवं सचिव के खिलाफ आक्रोश है।
डकोर ब्लाक की ग्राम पंचायत सोमई में नाले नालियों की सफाई ना होने की वजह से शनिवार हुई मूसलाधार बारिश से गांव में जल भराव की समस्या हो गई। जल निकासी व्यवस्था ठीक न होने ने नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। जिससे बारिश के दौरान लोग घरों से पानी निकालते नजर आए। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि महीनों से गांव में सफाई कर्मचारी नहीं आए है, जिससे गांव की अधिकांश नालियां चौक है। ग्रामीणों ने कहा है कि अगर जल्द ही जल निकासी की समस्या से निजात नहीं मिलती है, तो वह जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे।
निकासी न होने से गांव के अंदर भरा बारिश का पानी- फोटो : ORAI