फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन : तीन कागज की फैक्टरियों में घुसा यमुना का पानी

विज्ञापन
कालपी के कांशीराम कॉलोनी में भरा पानी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। ग्रामीण क्षेत्र में तबाही मचा रही यमुना ने कालपी कस्बे को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कस्बे में दो दिन पहले ही पानी घुस गया था और अब इसका स्तर लगातार बढ़ रहा है। कस्बे के अंदर ही नाव चलानी पड़ रही है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में पानी पहुंचने से तीन कागज फैक्टरियां जलमग्न हो गई। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय ने यमुना के जलस्तर में और बढ़ोतरी की बात कही है।
औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह रविंद्र नाथ गुप्ता और नवीन गुप्ता की हैंडमेड पेपर फैक्टरियों में पानी भर गया। इससे लाखों रुपये कीमत का कागज और कच्चा माल डूब गया। मोहल्ला आलमपुर स्थित नसीम की कागज फैक्टरी भी बाढ़ में डूब गई।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवींद्रनाथ गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष भी यमुना में आई बाढ़ से फैक्टरियां डूब गई थीं। उत्तर प्रदेश कागज उद्योग निर्माता समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने कागज फैक्टरियों में बाढ़ से हुए नुकसान पर शासन से मुआवजा की मांग की है।
यमुना पट्टी के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। राजस्थान के कोटा बैराज व हथनीकुंड बैराज से लगभग चार लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद पिछले तीन दिनों से यमुना लगातार बढ़ रही है। अब यमुना खतरे के निशान से लगभग चार मीटर ऊपर बह रही है।
शनिवार को भी यमुना के जलस्तर में इजाफा जारी रहा। नगर के तरीबुलदा, रामगंज, कागजीपुरा, आलमपुर, टरननगंज आदि मोहल्लों में बाढ़ का पानी भर गया है। लोग नावों से आवागमन कर रहे हैं। लोगों ने गृहस्थी का सामान भी छतों पर रख लिया है।
डीएम चांदनी सिंह, एसपी रवि कुमार, एसडीएम अंकुर कौशिक, विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, ईओ पवन किशोर मौर्या आदि ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाई। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने भी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की सीएचसी का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि टीम के माध्यम से बाढ़ प्रभावित इलाकों के घरों में जीवन रक्षक दवाइयां तथा क्लोरीन की गोलियां वितरण कराई जाएं।

कुठौंद नैनापुर के पास स्टेट हाईवे पर पानी में मस्ती करते युवा।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें