फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जालौन ने खकसीस को हराकर जीता क्रिकेट का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। जालौन प्रीमीयर लीग के फाइनल मैच में जालौन राइडर ने खकसीस टाइगर्स को 35 रनों से हराकर लीग पर कब्जा जमाया। विजेता खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर में कोंच रोड पर जालौन प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। इसमें जिले की 12 टीमों ने भाग लिया। 17 दिनों तक चले मुकाबलों में जालौन राइडर व खकसीस टाइगर्स की टीम फाइनल मैच में पहुंची। 15 ओवर के मैच में जालौन राइडर के कप्तान अखिलेंद्र यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को चुना।
जालौन राइडर्स ने बल्लेबाजी करते हुए 112 रन बनाए। आदिल खान ने लगातार तीन छक्के जड़कर विरोधियों के हौसले पस्त कर दिए। वहीं समीर खान ने भी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। बाद में खेलने उतरी खकसीस टाइगर्स की टीम ने 15 ओवर में 77 रन बनाए। इसके चलते जालौन टाइगर्स की टीम को 35 रनों से विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

पवन राजावत को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। आदिल खान ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके। विजयी टीम के खिलाड़ी अखिलेंद्र यादव, राजवीर, आदिल खान, सौरभ, सफक, तारिक, साजिद, शाहनवाज, फुरकान, समीर व मुईन को आयोजक चंद्रप्रकाश उर्फ थोपन यादव, सुरेशराव डेंगरे और मानवेंद्र यादव द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें