फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौनः गोशाला में जलभराव, हाईवे पर घूम रहे मवेशी

विज्ञापन
ांसी कानपुर हाईवे पर घूमते अन्ना मवेशी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
एट, सरावन। अधूरी गोशाला के चलते अन्ना मवेशी हाईवे पर घूम रहे हैं। जल निकासी न होने के कारण अधूरी गोशाला तालाब में तब्दील हो गई है। चारे पानी का भी इंतजाम नहीं है। जिसके कारण मवेशी हाईवे पर घूमकर हादसों को अंजाम दे रहे हैं। लिहाजा मवेशियों का आतंक खेत से लेकर हाईवे तक नजर आ रहा है।
विज्ञापन

कस्बे मे प्राथमिक पाठशाला के बगल में साल भर पहले मनरेगा के तहत 5 लाख रुपये की लागत से गोशाला का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत की ओर से शुरू किया गया था। 6 माह बाद ही निर्माण कार्य रुक गया था। बारिश में गोशाला में जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने की वजह से गोशाला पूर्ण रूप से तालाब में तब्दील नजर आ रही है। जिसमें बंद होने वाले अन्ना जानवरों को मजबूरन कस्बे से लेकर हाईवे तक चहल कदमी करते हुए नजर आते हैं जिससे आए दिन छोटे से लेकर बड़े बड़े हाथ से हो रहे हैं वही किसानों का आरोप है कि नगर पंचायत की हीलाहवाली के चलते गोशाला का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। किसान सुमेर सिंह के मुताबिक गोशाला में खाने पीने का भी कोई इंतजाम नहीं है।
जिस कारण भी मवेशी अधूरी गोशाला में नहीं टिकते हैं। थाना पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे रोकने के लिए मवेशियों को गांव में ही बंधवाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए गांव में डुग्गी पिटवाकर पशुपालकों को चेताया जाएगा। इसी तरह सरावन क्षेत्र की बाजारों में भी अन्ना मवेशियों का आतंक है। अक्सर ही मवेशियों की भागदौड़ से बाजार में हड़कंप सा मच जाता है। एडीएम प्रमिल कुमार का कहना है कि जल्द ही गोशालाओं का निरीक्षण कर उनकी दशा सुधारने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

आटा, कालपी हाईवे पर भी होते हादसे
एट की तरह कालपी और आटा हाईवे पर भी अन्ना मवेशियों की धमाचौकड़ी कभी भी देखी जा सकती है। जबकि दोनों ही क्षेत्रों में गोशालाओं की भरमार है लेकिन कहीं चारे पानी का इंतजाम नहीं है तो गेट और बाउंड्री ठीक नहीं है। जिस कारण भी मवेशियों का झुंड हाईवे पर दिखता है।
आधी से अधिक लाइटें भी बंद रहती है
एट से लेकर कालपी हाईवे तक में देखने को तो सोडियम लाइटें लगी है लेकिन जलती बहुत ही कम हैं। ऐसे में शाम के वक्त किस वाहन के सामने कहां से कौन सा मवेशी सामने आकर हादसे को अंजाम दे जाए कोई नहीं जानता है। रोजाना कम से कम दो से तीन छोटे बड़े हादसे मवेशियों के कारण होते ही रहते हैं।
अतिक्रमण की चपेट में सार्वजनिक पेशाब घर
ऊमरी। नगर पंचायत ऊमरी के मोहल्ला कंजोसा चौराहे पर इसी साल बनाया गया महिला व पुरुष पेशाब घर अतिक्रमण से घिरा हुआ है। कुछ लोगों ने बांस बल्ली लगाकर घेरा बना लिया है और वहां पर मवेशियों का गोबर डाला जाता है। जिस कारण लोगों ने पेशाबघर का इस्तेमाल ही बंद कर दिया है। ऊमरी अधिशासी अधिकारी उत्तम वंशवार का कहना है कि उन्हें भी अतिक्रमण की शिकायत मिली है, जल्द ही नगर पंचायत की टीम के साथ मौके पर जाकर स्वयं उसे हटवाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें