उरई। होली पर अपने गांव व घर में त्योहार मनाने आए जिले के आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के 27,049 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। एक माह में पूरे बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने में जालौन को प्रदेश में 13वां स्थान मिला है।
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन योजना के अंतर्गत जनपद समेत प्रदेश व देश के समस्त पंजीकृत चिकित्सालय में योजना के लाभार्थियों का उपचार करवाने में जनपद जालौन का प्रदेश में 19 वां स्थान है। पूरे बुंदेलखंड में पहले स्थान पर है। डॉ. आशीष ने बताया कि जालौन में कुल 22,307 लाभार्थी मरीजों का उपचार योजना के अंतर्गत किया गया है। जिसमें कुल 26.25 करोड़ की राशि खर्च की गई है। झांसी में 17,328, बांदा में 11,014 एवं ललितपुर में 8,080, महोबा में 7,413, हमीरपुर में 6,917, चित्रकूट में 5,166 लाभार्थियों का इलाज किया गया है।