उरई। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को सात नए केस सामने आने के बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
जिला प्रशासन की ओर से देर शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में मंगलवार को सात नए केस आए हैं। इसके जिले में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। अब तक 14097 केस आए हैं। इसमें 13877 मरीज ठीक हो चुके हैं। 208 की मौत हुई है। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि 515 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इसमें सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 342 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। सतर्कता बरतें और मास्क पहनने की आदत डाल लें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और कोरोना के लक्षण सामने आने पर तत्काल जांच कराएं।