फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन : घर घर जल देने की योजना लोगों की बनी मुसीबत

विज्ञापन
चितौरा में नमामि गंगे विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़। नमामि गंगे की हर घर पानी देने की योजना लोगों के गले नहीं उतर रही है। मई-जून 2021 में अधिकांश गांवों में इंटरलॉक व सीसी तोड़कर पाइप लाइन डाल दी। एक साल बीतने के बाद भी विभाग से कोई काम नहीं कराया गया। बारिश के चलते रास्ते में गड्ढे हो गए हैं। इससे आए दिन लोग चुटहिल हो रहे हैं। चितौरा के ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी जताते हुए नमामि गंगे विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

नमामि गंगे योजना के तहत हर घर को पानी देने की योजना के तहत गांव- गांव टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। जेसीबी से रास्ता उखाड़ कर पाइप लाइन डाल दी गई। दस माह बाद न नल लगाए जा रहे हैं और न ही रास्ता ठीक कराया जा रहा है।
ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, राहुल सिंह, बच्चू सिंह, सत्यवीर सिंह का कहना है कि विभाग को एक- एक गांव का काम पूरा करके चलना था, जिससे लोगों को परेशानी न होती। विभाग ने किसी गांव में नाली खोदकर पाइप लाइन डाल दी तो कहीं टंकी का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

कहीं बाउंड्री का निर्माण किया जा रहा है।। इस लापरवाही से लोगों में नाराजगी है। नमामि गंगे जेई अशोक यादव का कहना है कि चितौरा में शीघ्र ही टीम भेजकर शीघ्र काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें