फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन : विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
मृतका किरन की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़। थाना क्षेत्र के हरौली गांव में शनिवार शाम विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हरौली गांव निवासी कुलदीप प्राइवेट कर्मी हैं। देर शाम उनकी पत्नी किरन (35) का शव दुपट्टे के सहारे लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने जांच की। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
किरन के दो लड़के व एक लड़की है। वहीं मृतका के मायके गोहन थाना के अलाईपुरा से आए पिता चंद्रभान शिरोमणि ने ससुरालियों पर एक साल से पुत्री को प्रताड़ित कर घर से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया कि पुत्री को मारपीट कर हत्या कर लटका दिया। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है।

मृतका के परिजन पोस्टमार्टम हाउस में जानकारी देंते- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें