जालौन के माधौगढ़ में पहुज नदी में मिले हैंड ग्रेनेड को शुक्रवार की शाम पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने पिन निकालकर निष्क्रिय कर दिया। जिस वक्त दस्ते के सदस्य ग्रेनेड की पिन निकाल रहे थे, उस समय दूर खड़े लोगों की धड़कनें भी तेज थीं। पिन निकलते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया बम की क्षमता करीब नौ वर्ग मीटर स्थान को प्रभावित करने की थी। फिलहाल उसे जांच के लिए आगरा की प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। बता दें कि गुरुवार को गोपालपुरा गांव निवासी एक मानसिक बीमार युवक को पानी के भीतर से हैंड ग्रेनेड मिला था।