फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: सिग्नल केबल कटी, 20 मिनट खड़ी रही मुंबई से प्रतापगढ़ जा रही उद्योग नगरी एक्सप्रेस

Mon, 01 Mar 2021 11:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
20 मिनट खड़ी रही ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन में रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के काम में लगी जेसीबी से सिग्नल केबल कट गई। इससे मुंबई से प्रतापगढ़ जा रही उद्योग नगरी एक्सप्रेस होम सिग्नल पर 20 मिनट खड़ी रही। सोमवार को दोपहर 12 बजे मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन रेलवे क्रासिंग नंबर 181 के पास से गुजर रही थी, तभी रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के काम में लगी आरवीएनएल की जेसीबी से सिग्नल केबल कट गई।
विज्ञापन


इसके चलते सिग्नल न मिलने के कारण उद्योग नगरी खड़ी हो गई। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा को दी। उन्होंने सिग्नल विभाग को अवगत कराया। ट्रेन को मैनुअल सिग्नल देकर 20 मिनट बाद रवाना किया गया। 

वरिष्ठ सिग्नल अभियंता अजय सब्बरवाल अपनी टीम के साथ पहुंचे और कटी केबल ठीक की। तब 12.50 बजे यातायात बहाल हुआ। सिग्नल अभियंता ने बताया कि कार्यदाई संस्था बिना सूचना के काम करती है। जिसकी वजह से आए दिन केबल कट जाती है। इसे लेकर डीआरएम भी नाराजगी जता चुके है। उन्होंने आरपीएफ को मामले से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें