फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में खारे पानी पर टिका जीवन

Sun, 01 May 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
काबिलपुरा गांव का खराब हैंडपंप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एट क्षेत्र के कई गांव पीने की पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां खारा पानी पीना लोगों की मजबूरी बन गया है। सरकारी हैंडपंप हों या फिर लोगों के घरों में लगे हैंडपंप ज्यादातर खारा पानी ही दे रहे हैं। सूखा पड़ने पर समस्या और विकराल हो गई है। एट क्षेत्र के सोमई, गिरथान, काबिलपुरा गांव में पीने के पानी का भयंकर संकट है। खारा पानी देने वाले हैंडपंप भी दम
विज्ञापन


तोड़ रहे हैं। काबिलपुरा गांव में चार हैंडपंप रिबोर की स्थिति में हैं जबकि दो जमींदोज हो चुके हैं। पूरे गांव में 13 हैंडपंप पानी दे रहे हैं। ग्राम प्रधान स्वयं प्रकाश बताते है कि पूरे गांव में तीन हैंडपंप हैं जिनसे कुछ ठीक पानी निकलता है। गांव के चारों कुएं खारा पानी देते हैं। तीन तालाबों में से दो में धूल उड़ रही है। खराब हैंडपंप को रिबोर कराने के लिए ग्राम प्रधान जल

निगम विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। काबिलपुरा की तरह ही सोमई में भी खारे पानी का संकट है। इसके अलावा फूलपुर, नुनसाई, गिरथान
विज्ञापन


आदि गांवों में खारा पानी समस्या बना हुआ है।  ग्रामीण बृजेश सिंह, लतीफ, राजकुमार, नबाब सिंह, राजेंद्र सिंह,  रामप्रताप का कहना है कि खारा पानी और पथरीली जमीन गंभीर समस्या बनी हुई है। बोरिंग भी पत्थर की वजह से सफल नहीं हो पा रही है।

पेयजल परियोजना भी नहीं बुझा सकी प्यास
एट क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए पेयजल परियोजना पर काम हुआ लेकिन मंशा के मुताबिक परिणाम सामने नहीं आ पाए। लाखों रुपये की लागत से भुआ पेयजल परियोजना शुरू की गई। आधा दर्जन गांव इससे जोड़े गए लेकिन इस समय यह परियोजना दो गांवों में ही सिमट कर रह गई। कैथेरी गांव की पाइप लाइन बुरी तरह से ध्वस्त है जिससे

गांव में पानी नहीं पहुंच पा रहा। कैथेरी में ही 13 हैंडपंप खराब हो चुके हैं। 10 हैंडपंपों से किसी तरह प्यास बुझाई जा रही है। इसमें भी कुछ तो पानी कम दे रहे हैं और बंद होने की स्थिति

में है। सौरभ का कहना है कि पानी का संकट गहराता जा रहा है। गिरथान गांव को भी इसी पेयजल परियोजना से जोड़ा गया। वहां के लोगों को लगा था कि उनकी वर्षों की समस्या अब दूर हो जाएगी लेकिन पाइप लाइन बिछने के बाद ही जगह-जगह फट गई। इससे गांव के एक हिस्से में ही पानी की आपूर्ति हो पा रही है।

वर्जन
पेयजल परियोजनाओं के ठीक ढंग से चलाने के लिए जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। पेयजल की व्यवस्था बनी रहे इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हैंडपंपों को रिबोर कराया जा रहा है। कुओं का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। एट क्षेत्र में दौरा करके समस्या को देखेंगे और उसका जल्द समाधान कराएंगे।- आरएस गौतम डीडीओ जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें