फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन : मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई के लिए मान्यता

विज्ञापन
मेडिकल कालेज में नर्सिंग कालेज के लिए निरीक्षण करते प्राचार्य व अन्य। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में 60 सीटों पर बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षण के लिए उत्तर प्रदेश नर्सेज एवं मिडवाइब्ज काउंसिल उत्तर प्रदेश ने सहमति दे दी है। इसके लिए एक सप्ताह के अंदर इंडियन नर्सिंग काउंसिल की टीम का निरीक्षण प्रस्तावित है। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. द्विजेंद्र नाथ ने चिकित्सकीय टीम के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सभी जरूरी व्यवस्थाओं, मानकों को पूर्ण किए जाने के लिए प्राचार्य ने संबंधित स्टाफ को निर्देशित किया। प्राचार्य ने चिकित्सालय में मरीजों के लिए पीने का पानी की गुणवत्ता परखी। उन्होंने चिकित्सालय में साफ-सफाई के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।
प्राचार्य ने ग्रीन हॉस्टल का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। प्राचार्य ने बताया कि इस हॉस्टल में जब तक नया हॉस्टल नहीं बन जाता है तब तक नर्सिंग छात्राओं को रखा जाएगा। निरीक्षण में डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. प्रशांत निरंजन, डॉ. आफरीना नासिर, डॉ. प्रशांत भटनागर, डॉ. जितेंद्र मिश्रा, नीरजा सिंह, योजना परमार, पूनम शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

प्राचार्य के साथ नर्सिंग कॉलेज प्रभारी डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत निरंजन ने बुधवार को डीएम से मुलाकात कर नर्सिंग कॉलेज संचालित करने के बारे में जानकारी दी। पैरामेडिकल के लिए पूर्व में स्वीकृत 20 एकड़ भूमि दिलाने के लिए आदेश जारी का अनुरोध किया। डीएम ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें