सरावन के मंदिर परिसर में कुश्ती में दांव पेच दिखाते पहलवान
- फोटो : ORAI
सरावन। भूरेश्वर शिव मंदिर में गुरुवार को दंगल में पहलवानों ने दांव दिखाए। दंगल में नेपाल काठमांडू के पहलवान देवा थापा ने राजस्थान के गिलटा पहलवान व बिल्ला पहलवान को पटखनी देकर पांच-पांच हजार इनाम की कुश्ती जीतीं।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी व जालौन ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। कानपुर से शोभित सिंह व फिरोजाबाद के जानी पहलवान के बीच हुई तीन हजार की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
दंगल में नेपाल, हरियाणा, मुरैना, भिंड, राजस्थान, कानपुर, फिरोजाबाद, झांसी, जालौन के पहलवानों ने दांव दिखाए। निर्णायक की भूमिका राममोहन पहलवान गोपालपुरा, सरदार खां, सरावन ने निभाई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह, कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह, देवेन्द्र कुमार सोनी, मनीष नायक, देवेंद्र राठौर मौजूद रहे।