फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जालौन पुलिस की महिला आरक्षियों ने खेल प्रतियोगिता में जीते तीन पदक

विज्ञापन
फोटो - 29 महिला आरक्षियों को सम्मानित करते एसपी विनय कुमार सिंह। मीडिया सेल
विज्ञापन
फोटो - 29 महिला आरक्षियों को सम्मानित करते एसपी विनय कुमार सिंह। मीडिया सेल
विज्ञापन

= मालती और रुपल तोमर ने बैडमिंटन व टेबल टेनिस में किया शानदार प्रदर्शन, एसपी ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। मुरादाबाद में आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश वार्षिक क्लस्टर बैडमिंटन/टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता-2026 में जालौन पुलिस की महिला आरक्षियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने कानपुर जोन, कानपुर की टीम का प्रतिनिधित्व किया।
जालौन पुलिस की महिला आरक्षी मालती और रुपल तोमर ने टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप में तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान तथा ओपन बैडमिंटन डबल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटने पर पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने दोनों प्रतिभावान महिला आरक्षियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेल के क्षेत्र में पुलिसकर्मियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन विभाग के साथ-साथ जनपद और प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है। उन्होंने दोनों महिला खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ बेहतर प्रदर्शन करते हुए जालौन पुलिस एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें