उरई। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की टॉपटेन रैंकिंग में जालौन पुलिस ने लगातार नौवें माह भी टॉपटेन में स्थान बनाकर दबदबा कायम रखा है। जनवरी की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद को सातवां स्थान प्राप्त हुआ है।
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर पुलिस विभाग की विभिन्न पोर्टलों पर किए गए कार्यों की मासिक समीक्षा के आधार पर जिलों की रैंकिंग तय की जाती है। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि जनपदीय पुलिस द्वारा एससी/एसटी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, पाक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई और सत्यापन अभियान सहित कुल 51 में से 26 प्रमुख परियोजनाओं में प्रभावी कार्य किया गया।
बताया कि कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते