फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पांच अंतर्जनपदीय लुटरों को पकड़ा, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आटा पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आटा थाना क्षेत्र में हुई लूट को अंजाम देने वाले पांच अंतरजनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई कार, तमंचा, रुपये, मोबाइल आदि बरामद किए हैं। दो लुटेरे अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में गुरुवार को एसपी रवि कुमार ने घटना का खुलासा किया। बताया कि हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर के सुभाष नगर निवासी मनीष श्रीवास्तव, रिगुआरा खुर्द जरिया निवासी अभय राजपूत उर्फ अबू, कपिल राजपूत, कलौलीतीर निवासी आलोक, खेड़ा शिलाजीत जरिया निवासी सत्यम राजपूत को गिरफ्तार किया गया है।
हमीरपुर निवासी मनोज ने आटा थाना क्षेत्र में 24 सितंबर को तहरीर दी थी। इन लोगों ने उसकी गाड़ी किराये पर बुक की थी। आटा थाना क्षेत्र के उकासा में तमंचा दिखाकर गाड़ी लूट ली थी। 29 सितंबर को टीम ने आटा थाना क्षेत्र के हरीशंकर नहर पुलिया के पास से बदमाशों को लूटी हुई कार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तलाशी में उनके पास से दो तमंचे, छह कारतूस, एक पर्स, आधार कार्ड सहित, 1780 रुपये, चार मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में लूट के बदमाशों ने बताया कि उन्होंने अपने अन्य दो साथियों आटा थाना क्षेत्र के ददरी निवासी प्रमोद, डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी कला डकोर निवासी विकास के साथ घटना को अंजाम दिया था।
पकड़े गए कपिल पर हमीरपुर जनपद में दो मामले पहले से ही दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र, सर्विलांस प्रभारी योगेश, एसओजी प्रभारी अर्जुन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें