फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटककर दे दी विवाहिता ने जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। ग्राम बसोव में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोव निवासी जुगल किशोर राजपूत की 35 वर्षीय पत्नी सुमन ने बुधवार देर रात भूसे से भरे कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह परिजनों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, एसएसआई आनंद कुमार सिंह, सुरही चौकी प्रभारी कमलकिशोर ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि दस दिन से सुमन वायरल बुखार से पीड़ित थी। इसी कारण अवसाद में थी। आशंका है कि इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। उसकी शादी 16 वर्ष पूर्व हुई थी और 15 वर्षीय एक बेटा भी है। उसका मायका सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जीतमऊ गांव में है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें