फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 प्रभावित परिवारों को मिली सरकारी सहतायाता

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कस्बे में बीते सप्ताह के दौरान बाढ़ तथा बारिश के कारण जिन लोगों के घर गिर गए थे, उन 125 प्रभावित परिवारों को सरकारी धनराशि को वितरित कर दिया गया है। यह जानकारी तहसीलदार बलराम गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लेखपालों व राजस्व कर्मचारियों के द्वारा गांव-गांव में सर्वे तथा स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है, जो परिवार छूट गए हैं। उनको भी सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। तहसीलदार के मुताबिक सुरैहती गांव में 21 प्रभावित परिवारों को सरकारी मदद पहुंचाई गई है। इसके अलावा लोहर गांव में 16, दशहरी में 35, करमचंद पुर में 13, महेवा में 6, निभाना में 8, दहेलखंड में तीन, मगरौल में 5, अटरा कला में 7, धामनी में 8 लोगों को सरकारी सहायता की धनराशि का वितरण किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि यमुना नदी में डूबने वाले नगर के आलमपुर मोहल्ले के युवक गौरव सोनी के आश्रित को 4 लाख सरकारी मदद कर दी गई है। इसी प्रकार आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सुधारा में सर्प के काटने से दो लड़कियों के मौत की घटना को मद्देनजर रखते उनके परिजनों को भी चार-चार लाख रुपये की धनराशि का वितरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें