फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: कुठौंद थाना प्रभारी ने पिस्टल से खुद को मारी गोली... मौत, आत्महत्या की वजह जानने में जुटा विभाग

Sat, 06 Dec 2025 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उरई

सार

यह वारदात पूरे विभाग के लिए हैरानी का सबब बनी हुई है। 
विज्ञापन
थाना प्रभारी अरुण कुमार राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय (45) ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी आवास में पिस्टल से कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें रक्तरंजित हालत में पाया। उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।चर्चा है कि घटना के बाद थाना प्रभारी के कमरे से एक महिला सिपाही भागते हुए निकली थी। एसपी ने बताया है कि अभी आत्महत्या की वजह साफ नहीं है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले अरुण कुमार राय वर्ष 2023 में जनपद में तैनात हुए थे। शुरुआत में उन्हें मीडिया सेल का प्रभार मिला था। इसके बाद कोच कोतवाली तथा फिर उरई कोतवाली में एक वर्ष से अधिक समय तक सेवा दी। 21 अगस्त 2024 को उनका स्थानांतरण कुठौंद थाने पर किया गया था। वह यहां प्रभारी निरीक्षक के रूप में तैनात थे।

सहकर्मियों के अनुसार, थाना प्रभारी रात करीब 9:30 बजे क्षेत्र भ्रमण से लौटकर आवास पहुंचे और कमरे में चले गए। कुछ देर बाद गोली की आवाज सुनाई दी। जब कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़े मिले। तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर उन्हें अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी ने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें