फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: कोंच सीएचसी में 40 साल में सिजेरियन से जन्मी पहली शिशु, ऑपरेशन करने वाली टीम में खुशी की लहर

Sun, 14 Feb 2021 06:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जालौन की कोंच सीएचसी में चार दशक के लंबे इतिहास में पहली बार शनिवार शाम पहला सिजेरियन प्रसव कराया गया। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। क्षेत्रवासियों में स्वास्थ्य सेवाओं में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में शनिवार की शाम जानकी देवी पत्नी मुलायम सिंह ने सिजेरियन ऑपरेशन से कन्या को जन्म दिया। यह बच्ची कोंच  सीएचसी में सिजेरियन से जन्मी पहली शिशु है। ऑपरेशन करने वाले दल में सर्जन डॉ. संजीव प्रभाकर, बेहोशी विशेषज्ञ डॉ. रामकरन सिंह, स्टाफ नर्स सत्यवती, ओटी सहायक सर्वेश आदि शामिल रहे।

सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके शुक्ला ने बताया जच्चा बच्चा दोनों स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने क्षेत्र निवासियों को बधाई देते हुए इलाकाई लोगों से कहा कि सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड के इस अति पिछड़े क्षेत्र के कोंच इलाके के लोगों के लिए सीएचसी कोंच की स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जिससे जनमानस में खुशी की लहर है। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अल्पना बरतारिया ने चिकित्सीय दल को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें