कार्यक्रम में विचार रखते वक्ता।
- फोटो : ORAI
माधौगढ़। सहकार भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 12 आनुषांगिक संगठनों ने शुक्रवार को उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन राजकीय पॉलीटेक्निक कैलोर के परिसर में किया। सम्मेलन में जगवीर सिंह रावत ने कहा कि छोटे उद्योगों की स्थापना से निर्यात बढ़ रहा है।
सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री प्रवीण सिंह जादौन ने समाज को स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया। कहा कि सहकारिता के माध्यम से सामान्य व्यक्ति की आय में वृद्धि करने का प्रयास सहकार भारती कर रही है। किसान उत्पादक संगठन का गठन कर रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं।
सहकार भारती के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने शत-प्रतिशत रोजगार, गरीबी मुक्त भारत बनाने और मेड इन इंडिया की अवधारणा के विकास पर जोर दिया। राजकीय पॉलीटेक्निक के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि सहकारिता से बेरोजगारी की समस्या का समाधान किया जा सकता जा सकता है।
अनुरागिनी संस्था ने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले को तंबाकू मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान ज्योतिष सिंह, विनय प्रताप सिंह, डॉ. अनंत राम, श्यामकरण प्रजापति, विक्रम कुशवाहा मौजूद रहे।