फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: एसडीएम बनीं अमीटा की बेटी राखी, लगातार तीसरी बार पीसीएस में हुई चयनित, गांव भर में खुशी

Fri, 19 Feb 2021 10:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
माता पिता के साथ एसडीएम बनी राखी (बीच में) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जालौन के एट में लोक सेवा आयोग की 2019 की परीक्षा में कोंच तहसील के अमीटा गांव की होनहार बेटी राखी ने सफलता अर्जित की है। एसडीएम पद पर चयनित हुई राखी लखनऊ मंडल में पुलिस विभाग में कार्यरत एक सिपाही बेटी हैं। राखी की सफलता से पूरे अमीटा गांव में खुशी की लहर है। 
विज्ञापन


ब्लॉक कोंच के ग्राम अमीटा की रहने वाली राखी ने हाईस्कूल एमजीआई कॉलेज लखनऊ और इंटरमीडिएट आईटी कॉलेज लखनऊ से उत्तीर्ण किया। पिता प्रकाशचंद्र वर्मा पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत हैं और माता सुषमा गृहिणी हैं। परिजनों के मुताबिक राखी ने तीन बार यूपीएससी परीक्षा दी और 2017 में वह एम्प्लॉयमेंट अधिकारी व 2018 में होमगार्ड की जिला कमांडेंट बनी।

इस बार 2019 में उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के लिए किया गया है। तीन भाई बहनों में अकेली राखी की सफलता से परिजन व नाते रिश्तेदार ही नहीं गांव वाले भी गदगद हैं। राखी का कहना है कि डॉ भीमराव अंबेडकर उनके आदर्श हैं।
विज्ञापन


राखी के बड़े भाई प्रशांत भी पीसीएस की तैयारी कर रहे हैं तो दूसरे नंबर का विशांत क्रिकेट की कोचिंग में रुचि लेकर तैयारी कर रहा है जबकि सबसे छोटा निशांत इंटर में पढ़ाई कर रहा है। राखी के रिश्तेदार अनिल कुमार उर्फ  मुन्ना चौधरी अमीटा में रहकर खेती बाड़ी कर रहे हैं। भतीजी के पीसीएस में चयन होने के बाद वे फूले नहीं समा रहे हैं। कहना है कि बचपन से ही राखी पढ़ाई में काफी तेज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें