फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बकायेदारों पर मुकदमा लिखाने की तैयारी में जल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दस करोड़ से ज्यादा का बकाया होने के बाद भी जल संस्थान जल आपूर्ति कर रहा है। अब जल संस्थान बकायेदारों पर मुकदमा लिखाने की तैयारी में है। बकायेदारों को जल्द ही अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा। उसके बाद आरसी जारी करके जिला प्रशासन को वसूली की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

जल संस्थान बकायेदारों पर सख्ती बरतने की तैयारी कर रहा है। कई नोटिस के बाद भी जिन लोगों ने जलकर जमा नहीं किया है, उन्हें संस्थान जल्द ही अंतिम नोटिस जारी करेगा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि लोगों को प्रचार-प्रसार के समय पर जलकर जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उसके बाद भी लोगों ने जलकर जमा नहीं किया है। वित्तीय वर्ष में करीब 15 करोड़ रुपये का बकाया था। 6.30 करोड़ की वसूली का लक्ष्य आया था। लक्ष्य के सापेक्ष 4.83 करोड़ की वसूली भी हो गई थी। पांच हजार लोगों को नोटिस भी भेजे गए थे। उसके बाद भी कई लोगो ने जल कर जमा नही किया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि दो दिन बाद अंतिम नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें