बेतवा में पानी बढ़ने से डूबी सब्जी की फसल
- फोटो : ORAI
उरई। तीन दिन पहले मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ सिजार बांध से पानी छोड़ा गया। इससे बेतवा नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया। इससे बेतवा नदी के किनारे लगी सब्जी जलमग्न हो गई। 20 से 30 हजार रुपये का नुकसान सब्जी किसानों को उठाना पड़ा है।
बेतवा नदी का पानी आसपास भरने से नदी किनारे लगी कद्दू, तोरई, ककड़ी, टमाटर, बैगन, सेम, मिर्च, धनिया, लौकी, करेले आदि की फसल पानी में डूब गईं। सब्जी उत्पादक रामेश्वर केवट, दीने, बिहारी, चंद्रशेखर, जीब्बू, रामकुमार, सियाशरण, मंगल कहना है कि बेतवा की जलधारा बढ़ गई, हम लोगों को पता ही नहीं चल पाया। हमारी सभी सब्जियां पानी में डूब गईं।