फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संदिग्ध हालात में सिंचाई विभाग के रनर की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
फोटो - 01 मृतक वीरेंद्र कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
उरई। रक्तरंजित हालत में सिंचाई विभाग का रनर घर के दरवाजे पर पड़ा मिला। परिजनों ने उसे देखा तो उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रनर के पुत्र ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव निवासी वीरेंद्र कुमार (53) सिंचाई विभाग में रनर के पद पर तैनात था। वह शहर में सिंचाई विभाग की कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। पुत्र अनंत गौतम ने बताया कि बुधवार की शाम को पिता घर से बिना बताए निकल गए। देर शाम को उसकी मां लता बाहर निकलीं तो देखा कि पिता रक्तरंजित हालत में घर के पास पड़े थे। उनके सिर व माथे से खून निकल रहा था।
इस पर छोटी बहन व मां अन्य परिजनों के साथ उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया कि वह नोएडा में रहता है। घर पर मां, बहनों के साथ रहती हैं। उसने पिता की हत्या की आशंका जताई है। आरोप लगाया कि कोई व्यक्ति उनके पिता की हत्या करके शव को घर के बाहर फेंक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें