फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दैनिक श्रमिकों के कार्य बहिष्कार से सिंचाई पर संकट

Sat, 28 Nov 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
फोटो - 06 मजदूरी की मांग पर धरने पर बैठे श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
आटा। राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र आटा में दैनिक श्रमिकों के कार्य बहिष्कार से व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं।
विज्ञापन

तीन दिन से कामकाज ठप होने के कारण खेतों की सिंचाई और प्रक्षेत्र में रखे सांड़ों के चारे की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को भी सभी 35 श्रमिकों ने धरना देकर मांगें पूरी होने तक काम पर न लौटने का एलान किया।

श्रमिकों का कहना है कि उनमें कई ऐसे हैं, जो 20 से 25 वर्षों से लगातार सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक नियमित नहीं किया गया। वर्तमान में उन्हें प्रतिदिन महज 252 रुपये मजदूरी मिलती है। महंगाई के दौर में इतनी कम मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 600 रुपये करने और लंबे समय से कार्यरत श्रमिकों को नियमित करने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान विजय, कुसमा, घस्सी, शिवकली, दुर्गाचरण, श्याम कपूर और कल्लू सहित अन्य श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, प्रक्षेत्र के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सचान ने बताया कि श्रमिकों के धरने के चलते सभी कामकाज बंद हैं। खेतों की सिंचाई के साथ सांड़ों के चारे की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। श्रमिकों की मांगों को शासन तक पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें