उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने वर्चुअल बैठक में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कालपी व आटा क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं के निरीक्षण में पीओएस मशीन और वास्तविक स्टॉक में अंतर, अपूर्ण अभिलेख व मूल्य सूची प्रदर्शित न मिलने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने 13 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने कंट्रोल रूम और फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए। (संवाद)