फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत में खंभा गाड़ते समय बिजली की चपेट में आया किसान, मौत

विज्ञापन
फोटो - 24 मृतक मान सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कुठौंद । बारिश के बीच खेत में फसल की रखवाली के लिए खंभा गाड़ने गए किसान की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कुठौंद क्षेत्र निवासी मान सिंह (50) शुक्रवार को अपने खेत पर गए थे। बताया गया कि फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत में तार लगाए जाने थे, जिसके लिए वह खंभे गाड़ रहे थे। इसी दौरान मौसम खराब हो गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में किसान आ गए।
बिजली की चपेट में आने से मान सिंह गंभीर रूप से झुलस गए और खेत में ही अचेत होकर गिर पड़े। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोग तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे, जहां मान सिंह अचेत अवस्था में पड़े मिले।
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक किसान के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटे अभी अविवाहित हैं। पिता की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें