फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर ट्राली आने की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के आटा उसरगांव स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर इंजीनियरिंग विभाग की ट्राली के राप्तीसागर एक्सप्रेस के सामने आने के मामले में रेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन के चालक, गार्ड से पूरे मामले की जानकारी लेकर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की दोपहर पौने दो बजे यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस के सामने आटा उसरगांव स्टेशन के बीच इंजीनियरिंग विभाग की ट्राली ट्रैक आ गई थी। ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका था। इसके बाद ट्रैक से ट्राली को हटाया गया था। ट्रेन करीब तीस मिनट खड़ी रही थी। इसके चलते जहां यात्रियों सहम गए थे, वहीं रेलवे अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया था।
ट्रेन के चालक ने ट्रेन से उतरकर पूरे मामले की हकीकत परखी और कंट्रोल रूम को सूचना देकर गंतव्य की ओर रवाना हो गया। इस दौरान ट्रैक के आसपास रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। अधिकारी इस मामले में दूसरे दिन भी कुछ भी बोलने से कतराते रहे। हालांकि जानकारी मिली है कि इस मामले की विभागीय स्तर से जांच शुरू हो गई है। जांच रिपोर्ट अधिकारियों के पास पहुंचने के बाद दोषियों पर कार्रवाई भी हो सकती है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले की असलियत पता लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें